गुरुग्राम, जनवरी 12 -- गुरुग्राम के इलाकों में बफीर्ली हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी है। आलम यह है कि गुरुग्राम के अलग-अलग इलाके जमा देने वाली ठंड की चपेट में हैं। गुरुग्राम में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात के तौर पर दर्ज की गई। गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में मध्यम से घने कोहरे के साथ शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम तापमान गुड़गांव एडब्ल्यूएस में दर्ज किया गया। गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम के बाद सबसे कम तापमान नारनौल में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को गुड़गांव में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ग...