गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, अगस्त 15 -- गुरुग्राम सेक्टर-37डी में साढ़े तीन साल पहले असुरक्षित घोषित एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी के 238 फ्लैट मालिकों और एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के बीच सहमति बन गई है। इसमें से 160 फ्लैट मालिकों ने रिफंड ले लिया है, जबकि 78 फ्लैट मालिकों ने दोबारा निर्माण के विकल्प का चयन किया है। 17 फ्लैट मालिकों के साथ अभी सहमति नहीं बन सकी है। यह खुलासा एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड की तरफ से जिला उपायुक्त को सौंपी एक रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट में एनबीसीसी ने इस सोसाइटी के चार टावर को तोड़ने की मंजूरी मांगी है। रिपोर्ट के मुताबिक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने 21 सितंबर, 2009 को एनबीसीसी ग्रीन व्यू सोसाइटी को विकसित करने के लिए लाइसेंस जारी किया था। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बिल्डर प्रोजेक्ट की दीवार गिरी, 10 इमारतों को खतरा;...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.