गुरुग्राम। दीपक आहूजा, अगस्त 31 -- गुरुग्राम में ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सेक्टर-85 स्थित ओरिस कारनेशन, ओरिस एस्टर कोर्ट और ओरिस एस्टर प्रीमियर के सैकड़ों लोगों ने रविवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इन सोसाइटियों के निवासियों का आरोप है कि फ्लैट बेचते समय 24 मीटर सड़क दिखाई गई थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप गया कि फ्लैट्स बेचते समय ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर ने उन्हें पूर्ण रूप से कार्यशील 24 मीटर संपर्क मार्ग दिखाया था। यह भी आश्वासन दिया गया था कि यह मेन रोड से जुड़ रहा है, जिससे उन्हें आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। अब सभी फ्लैट को बेचने के बाद अचानक इस सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि बिल्डर और भू...