गुरुग्राम, मार्च 22 -- गुरुग्राम में हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फिर से पकड़ लिया। हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस फोन की बरामदगी के लिए गई थी। वहां पहुंचकर उसने फोन की जगह पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली एएसआई को लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे फिर से पकड़ लिया। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शराब व्यवसायी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति करनाल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उस समय घायल हो गया, जब उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब व्यवसायी की हत्या में मुख्य शूटर टेकचंद पुलिस को एक फोन बरामद करने के लिए ले गया, जिसे उसने कथित तौर पर छिपाया था। वहां पहुंचकर उसने फोन के बजाए मौके से एक पिस्तौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.