गुड़गांव, दिसम्बर 1 -- गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार-सोमवार की रात इस मौसम की सबसे ज्यादा सर्द रही। ठंड ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2011 से साल 2024 तक न्यूनतम तापमान 8.1 से 13.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। येलो अलर्ट किया जारी : ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को पांच दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने रात में धुंध के साथ-साथ शीत लहर चलने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.