गुरुग्राम, अगस्त 7 -- गुरुग्राम में गुरुवार को सामने आई एक हैरान करने वाली दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत अपनी ही सर्विस पिस्टल से चली गोली लगने से हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कांस्टेबल अपने उस रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहा था, जिसके सीने में दर्द हो रहा था। इस बारे में गुरुवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार की रात को जिले के लंगड़ा गांव में हुई, जब कांस्टेबल शक्ति सिंह (30 वर्ष) अपने घर पर सर्विस पिस्टल साफ कर रहे थे। तभी उन्हें खबर मिली कि उनके चचेरे भाई नवीन को अचानक सीने में दर्द उठा है, जिसके बाद शक्ति सिंह उसके घर जाने के लिए अपने घर से बाहर निकले और भागकर उसके पास जाने लगे, हालांकि इसी बीच गेट पर गिर गए। इसी दौरान गलती से उनकी पिस्टल से गोली चल गई, जो उनके सिर में जाकर लगी। जिससे मौके पर ही उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.