गुरुग्राम। कृष्ण कुमार, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के चारों जोन का नक्शा बदलकर नई सीमा निर्धारित कर दी गई है। निगम ने चारों जोन को बराबर वार्डों में बांट दिया है। अब वार्ड और डिविजन को लेकर लोगों में कोई असमंजस नहीं रहेगा। नई योजना में निगम ने जोन एक में आठ वार्ड, जोन दो में दस और तीन जोन में भी दस, जोन चार में आठ वार्डों को शामिल किया गया है। बता दें कि नगर निगम में अब वार्डों और डिविजन को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। पहले एक वार्ड को दो जोन में बंटा होता था। इस कारण लोगों को कभी उस जोन के अधिकारियों से मिलना पड़ता था तो कभी दूसरे जोन के अधिकारियों से वह मिलते थे। वार्ड और जोन आपस में बंटे होने के कारण लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही थी। निकाय चुनाव में भी नई वार्डबंदी में भी वार्डों की संख्या को 35 से बढ़ाकर...