आगरा, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम के थार हादसे में जान गंवाने वाले आदित्य प्रताप सिंह का शव शनिवार रात आगरा के जज कंपाउंड पहुंचा। रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर पर दो दिन से भीड़ जुटी थी। परिवार की महिलाओं के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजन शव को देख बिलख-बिलख कर रोने लगे। मां चित्रलेखा बेसुध हो गईं। पिता यतेंद्रपाल और बहन सृष्टि गम में बुरी तरह टूट गए। कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। आसपास के लोग भी उनके दर्द को साझा करते हुए परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे। शनिवार को गुरुग्राम में सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई थी। मृतकों में आगरा के जज कंपाउंड निवासी आदित्य प्रताप सिंह और शास्त्रीपुरम की छात्रा लावण्या शामिल थे। आदित्य के पिता यतेंद्र पाल सिंह आगरा गैंगस्टर कोर्ट में क्लर्क हैं। इकलौते बेटे आदित्य की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.