गुरुग्राम, सितम्बर 23 -- गुरुग्राम-झज्जर रोड (स्टेट हाईवे) का करीब दो किलोमीटर लंबा क्षतिग्रस्त हिस्सा अगले छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इसके निर्माण को लेकर करीब आठ करोड़ रुपये में एक कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया है। कंपनी एकाध दिन में निर्माण शुरू कर देगी। द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाईवे बदतर हालत में है। मॉनसून में इस हाईवे पर एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो जाता है। ऐसे में पिछले एक साल से झज्जर से गुरुग्राम की तरफ श्याम चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक रोड बंद है। झज्जर से आ रहे वाहनों को सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू और हेरिटेज मैक्स सोसाइटी के सामने से डायवर्ट किया हुआ है। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार एवं रिटायर्ड मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने इस रोड का निर्माण करने के निर्देश पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.