गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, जुलाई 13 -- गुरुग्राम के सोहना शहर के वार्ड 13 में स्थित हरियाणा टूरिज्म निगम की करीब साढ़े नौ एकड़ जमीन पर बसी अवैध कॉलोनी पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। पर्यटन निगम की मांग पर जिला उपायुक्त ने इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है और पुलिस सहायता मिलते ही निगम द्वारा इस अवैध कॉलोनी में बने करीब 200 मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। अरावली पहाड़ी से सटी वार्ड नंबर 13 में हरियाणा टूरिज्म निगम की यह जमीन पिछले करीब 15 वर्षों से अवैध रूप से बसी हुई थी। इन अवैध मकानों में रहने वाले परिवारों ने पक्के मकानों के साथ-साथ झोपड़ियां और पशुपालन के आशियाने भी बना रखे थे। हालांकि, इन परिवारों के मुखिया पर्यटन विभाग के खिलाफ अदालत में चल रहे मामलों में हार चुके हैं। अदालत ने इस कॉलोनी को तोड़ने के आदेश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें...