गुरुग्राम, फरवरी 13 -- गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से झज्जर के बादली तक सिटी बस को शुरू किया है। इससे एनसीआर से एम्स, झज्जर में इलाज करवाने जा रहे मरीजों को भी सुविधा मिलेगी। इस रूट की लंबाई करीब साढ़े 36 किलोमीटर है। शुरुआत में चार सिटी बसें इस नए बस रूट पर उतारी गई हैं। इसे रूट नंबर 155 का नाम दिया गया है। सिटी बसें रोजाना 40 ट्रिप (आना-जाना) इस रूट पर लगाएंगी।रूट पर अब से पहले नहीं थी सीधी बस मौजूदा समय में एनसीआर से यदि किसी व्यक्ति को एम्स, झज्जर की तरफ जाना होता है तो उसके लिए कोई सीधी बस नहीं है। मेट्रो के माध्यम से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद सिटी बस, ऑटो या टैक्सी की मदद से बस अड्डा पहुंचता है। यहां से फिर झज्जर के लिए उसे रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.