गुरुग्राम, जनवरी 12 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के करीब 200 कॉलोनियों और सेक्टरों के निवासियों को रविवार को तीसरे दिन भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इस बीच, लोगों को मजबूरन एक हजार रुपये का पानी का टैंकर खरीदना पड़े। लोगों का आरोप है कि उन्हें पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना तक नहीं दी गई थी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है। पेयजल स्थिति सोमवार को सामान्य होने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर बाद चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आ रही 1600 एमएम की पेयजल लाइन बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगा 3 KM एलिवेटेड रोड सूचना मिलने पर जीएमडीए के अधिकारी और कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.