भभुआ, फरवरी 21 -- शहर के ऐतिहासिक गुरुतेग बहादुर जी गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू, अरदास व आरती का भी आयोजन सासाराम के गुरुद्वारा गुरु का बाग के महंथ बजरंगी दास की टीम कर रही पाठ पटना, अयोध्या, बनारस, मुगलसराय, बलिया, सासाराम, कुदरा से आई संगत (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक गुरुतेज बहादुर जी गुरुद्वारा में शनिवार से तीन दिवसीय गुरुगोविंद सिंह महाराज जी का 359वां प्रकाशोत्सव शुरू हुआ। सासाराम के प्राचीन गुरुद्वारा गुरु का बाग के महंथ बजरंगी दास व उनकी टीम द्वारा गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू किया गया। यह पाठ तीन दिनों तक लगातार चलेगा। बजरंगी दास जी के नेतृत्व में अखंड पाठ धर्मवीर सिंह, बबलु दास, मनोज सिंह, भोला दास भी पाठ कर रहे हैं। जत्थेदार मुख्यग्रंथी बाबा राजेंद्र सिंह खालसा के...