हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में मंगलवार को नव सत्र 2025-26 का शुभारंभ में वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया। यज्ञ में नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों तथा गुरुजनों, अध्ष्ठिाताओं ने भी भाग लिया तथा आहुतियां दी। यज्ञ डॉ. योगेश शास्त्री के ब्रह्मत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने यज्ञोपरान्त नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों को गुरुकुल की विशेषता का परिचय दिया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान डॉ. दीनानाथ शर्मा ने नव सत्र की शुभकामनाएं देकर कहा कि गुरुकुल संस्कार एवं शिक्षा का अद्भुत केन्द्र है। यहां छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, चरित्रा, संस्कार एवं योग आदि की विशिष्टता में भी संस्कारित किया जाता है। उन्होनें अभिभावकों को बताया कि इस वर्ष की कक्षा 12 एवं कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अति उत्तम शत प्रतिशत रहा है। इस वर्ष छात्रो...