लोहरदगा, दिसम्बर 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक महान समाजसेवी छुआ छूत और भेदभाव के खिलाफ जन-जन को जागरूक करने नारी शिक्षा के समर्थक स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद की 99 वीं बलिदान दिवस मनाई गई । इस अवसर पर गुरुकुल के विशाल यज्ञशाला परिसर में आचार्य शरच्चंद्र आर्य, आचार्य गणेश शास्त्री और आचार्य कृष्ण देव शास्त्री के नेतृत्व में राष्ट्रभृत महायज्ञ -सह- संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने आहुति प्रदान किया। भारत राष्ट्र की उन्नति सुख शांति की कामना करते हुए चारों वेदों के मंत्रो का उच्चारण किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गुरुकुल के सभी आचार्य ब्रह्मचारीगण शामिल हुए। वैदिक संगोष्ठी का आयोजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.