हरिद्वार, सितम्बर 19 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के बीटेक संकाय में 150 विद्यार्थियों ने टाटा स्ट्राइव प्रशिक्षण पूरा किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। गुरुकुल कांगड़ी विवि की कुलपति हेमलता ने बताया कि इस ऑनलाइन, ऑफलाइन प्रशिक्षण में टाटा और बजाज के विशेषज्ञों के साथ-साथ कई उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इनमें नवीनतम औद्योगिक रुझानों, सॉफ्ट स्किल्स और करियर विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। बताया कि प्रकार के उद्योग-सम्बद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं, और उनकी रोजगार-क्षमता को सुदृढ़ बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.