हरिद्वार, नवम्बर 26 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से बनाई गई गुरुकुल कांगड़ी विवि की अंतरिम कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने बुधवार को कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया। विवि की निवर्तमान प्रो. हेमलता ने प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा को कुलपति का कार्यभार ग्रहण कराया। गुरुकुल कांगड़ी विवि की माता लाल देवी यज्ञशाला में नवनियुक्त कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनियों के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। अपने प्रथम संदेश में कुलपति प्रो. प्रतिभा एम. लूथरा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा गुरुकुल केवल एक संस्था नहीं, एक संस्कार है। कहा कि विवि की मर्यादा और महिमा को नई ऊंचाई पर ले जाना मेरा संकल्प है। हम सब मिलकर विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...