प्रयागराज, नवम्बर 14 -- फाफामऊ। शांतिपुरम स्थित गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा-2025 का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बीएफआई चयनकर्ता आरएस बेदी, शील ओझा भी मौजूद रहे। प्रथम दिवस खेलों में खो-खो अंडर-11 बालक वर्ग में गंगा गुरुकुलम विजेता और गुरुकुल मांटेसरी उपविजेता, खो-खो अंडर-19 बालक वर्ग में एमवी कान्वेंट पूरामुफ्ती विजेता और गुरुकुल मांटेसरी उपविजेता, खो-खो अंडर-19 बालिका वर्ग विजेता गुरुकुल मांटेसरी विजेता और गंगा गुरुकुलम उपविजेता रहा। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह, निदेशक वीरेन्द्र सिंह, उपनिदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल एवं डा.वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.