संभल, फरवरी 2 -- गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सोमवार को त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर योग केंद्र संचालक संजीत आर्य और केंद्र व्यवस्थापक शिवओम आर्य ने किया। इस अवसर पर विनीत मोहन तथा उप-प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद भी मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक संजीव आर्य ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मकता भी बढ़ाता है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है और ऊर्जा का संचार होता है। शिविर के दौरान छात्रों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ अन्य इ...