मेरठ, मई 3 -- मेरठ। गुरुकुल कन्या नारंगपुर की दो बालिकाओं काकून आर्या व सलोनी आर्या का खेलो इंडिया में चयन हुआ है। दोनों का चयन कलारीपयट्टू खेल में हुआ है। कलारीपयट्टू खेल केरल का एक प्रकार का मार्शल आर्ट है। पिछले साल आठ अप्रैल को भी धनुर्विद्या में दो छात्राओं ने आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दोनों छात्राएं वर्तमान में ग्राम जिटोला प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...