हरिद्वार, जून 13 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि में उत्तराखंड की प्रथम ड्रोन लैब बनने जा रही है। गुरुकुल विवि में नवीनतम ड्रोन टेक्नोलॉजी पर किए रहे कार्य को लेकर एआईसीटीई (आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) की ओर से विवि को ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। एआईसीटीई की ओर से मेसर्स एवीपीएल इंटरनेशनल कंपनी के सहयोग और अनुदान से गुरुकुल कांगड़ी विवि के इंजीनियरिंग संकाय में उत्तराखंड राज्य की प्रथम ड्रोन लैब बनाई जाएंगी। इसके माध्यम से छात्र अपने ज्ञान को और अधिक सुदृढ़ कर सकेंगे। यह भारत के विजन विकसित भारत 2047 (अमृत काल) की दिशा में अहम कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.