हरिद्वार, सितम्बर 2 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल और तालाबंदी के चलते छात्र हॉस्टल और किराए के कमरों को छोड़कर घर वापस लौटने लगे हैं। बीते चार दिन से कर्मचारियों ने अपने मांगों को लेकर हड़ताल के साथ ही विभागों में तालाबंदी भी शुरू कर दी है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न विभागों में तालाबंदी के चलते छात्रों की कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय के छात्र मायूस हैं। उन्हें न केवल अपनी पढ़ाई में नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.