हरिद्वार, सितम्बर 7 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सोमवार से विभिन्न विभागों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूर्व की भांति शुरू हो जाएगी। पिछले दिनों विश्वविद्यालय में आंदोलित कर्मचारियों ने विभागों में तालाबंदी की थी, जिसके चलते छात्र-छात्राओं की कक्षाएं नहीं चल पा रही थी। हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बीते शुक्रवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी। इसके बाद विभागों में की गई तालाबंदी को हटा दिया था। विश्वविद्यालय की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय में हड़ताल समाप्त कर तालाबंदी का निर्णय पहले ही वापस ले लिया गया था। बीते शुक्रवार को भी सभी विभाग खुले रहे। सोमवार से सभी विभागों में पूर्व की तरह ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...