हरिद्वार, फरवरी 13 -- गुरुकुल कांगड़ी सम विवि के वैदिक विद्वान प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया। शुक्रवार को कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रो. नवनीत से विधिवत कार्यभार संभाला। प्रो. निगमालंकार ने कहा कि शिक्षा जगत में गुरुकुल कांगड़ी समविवि का गौरवपूर्ण स्थान है। उन्होंने भरोसा जताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से इस विवि को शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। गौरवशाली इतिहास और परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...