हरिद्वार, अगस्त 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग में शुक्रवार को नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों का उपनयन तथा वेदारम्भ संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि परिश्रम ही जीवन को श्रेष्ठ बनाता है, जो मानव जीवन का मुख्य बिन्दु है। कहा कि गुरुकुल में नव प्रविष्टि ब्रह्मचारी अपने आचार्य के संरक्षण में वैदिक शिक्षा ग्रहण कर श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे। मेयर किरण जैसल ने अभिभावकों को श्रावणी उपाकर्म पर्व की बधाई दी। कहा कि आपने अपने बच्चों को गुरुकुल में भेजकर श्रेष्ठ कार्य किया है। गुरुकुल ही हमारी प्राचीन पद्धति है। माता पिता बालक के जीवन को उत्तम बनाने के लिए श्रेष्ठ आचार्यो के संरक्षण में भेजता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...