गया, मार्च 4 -- गुरुआ,एक संवाददाता। गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक विनय कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा मे गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज निर्माण कराने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। विधायक ने सदन में कहा कि गुरुआ विधानसभा में तीन प्रखंड गुरुआ, गुरारू और परैया आता है। इस क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नही है। डिग्री कॉलेज के अभाव में उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्र-छात्राओं को शेरघाटी, टिकारी, गया और पटना जाना पड़ता है। डिग्री कॉलेज के अभाव में गरीब छात्र-छात्राओ की पढ़ाई बंद हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.