गया, मई 6 -- गुरुआ-दरियापुर सड़क पर बैजू बिगहा मोड़ के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर यादव का पुत्र शंभु यादव (30) गुरुआ के बैजू बिगहा गांव का रहने वाला था। सोमवार की रात वह बगल के गांव मल्लाह टोली से तिलक समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बैजू बिगहा मोड़ के पास एक वाहन की चपेट में आ गया। इससे शंभु की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इसकी जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमाम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक परिजन ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.