गया, मई 5 -- गुरुआ में सोमवार को राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक न्याय परिचर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार यादव समेत राजद के कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राजद नेता ललित यादव ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह व गुरुआ विधायक ने पार्टी द्वारा चलाई गई सामाजिक न्याय परिचर्चा पर विस्तार से राजद कार्यकर्ताओ को जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता सुरेन्द्र यादव, राजद नेता राजवंशी महतो, उर्मिला ठाकुर, उदय मांझी, मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन, सुभाष यादव, अजय कुमार दांगी, जुम्मन खान, कमलेश सिंह, संजू यादव, गया यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...