गया, मार्च 18 -- थाना क्षेत्र के रौदा मठ गांव में सोमवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ओर से पथराव भी किया गया। इसमें दोनों और से पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए गुरारू पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार को होली के झुमटा को धार्मिक स्थल के बगल से कुछ लोगों ने नहीं जाने दिया। इसी के विरोध में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना की सुचना मिलते ही टिकारी एसडीओ सुजीत कुमार, डीएसपी सुशांत कुमार चचल, थानाध्यक्ष चाहत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष चाहत कुमार ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को दोनों ओर से सात-सात लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिक दर्ज की गई है। दीपक कुमार, महेश कुमार, पंकज कुमार, छोटू कुमार, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.