कोडरमा, दिसम्बर 26 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के देवीपुर पंचायत अंतर्गत गुरहा टोला कोठियार में जिला योजना अनाबद्ध निधि से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से किया। उक्त सड़क का निर्माण लगभग 24 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण से गुरहा टोला सहित आसपास के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संवेदक द्वारा अव्यवस्था बरतने एवं शिलान्यास स्थल पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के अनुपस्थित रहने को लेकर विधायक डॉ. नीरा यादव काफी नाराज दिखीं। नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने बिना पूजा-अर्चना के ही शिलापट्ट का पर्दा हटाकर औपचारिकता पूरी की और कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर गईं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.