गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प में बिसमनी देवी, रामधनी वर्मा, रंजू देवी, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा कुमारी एवं प्रिधांशु कुमार घायल हुए हैं। बताया जाता है कि विवाद जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते लाठी-डंडा चलने लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...