हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार तड़के छठी एवं अंतिम प्रभात फेरी श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह पांच बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रामलीला मैदान से हुआ। यह प्रभात फेरी मीरा मार्ग, बरेली रोड, धरमपुरा गली, नैनीताल रोड, कारखाना बाजार और पटेल चौक होते हुए पुन: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी के पावन शबदों का गायन और कीर्तन होता रहा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में साध संगत ने गुरबाणी गायन करते हुए प्रभात फेरी में सहभागिता की। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया। समापन के बाद गुरुद्वारा परिसर स्थित लंगर हॉल में...