गया, मार्च 10 -- गया जिले के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गया-कोडरमा रेल सेक्शन के गुरपा स्टेशन पर कोरोना काल से बंद 13151-52 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का पुनः परिचालन शुरू करने की मांग तेज हो गई है। वर्षों से ठहराव हो रहे इस ट्रेन का ठहराव खत्म कर दिए जाने से गुरुपा और आसपास के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गुरपा एक बौद्ध कालीन और हिंदू धार्मिक का बहुत बड़ा केंद्र है। यहां देश-विदेश के पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का भी आवाजाही होती है। साथ ही गुरपा स्टेशन पर गया जिले के अलावा नवादा और झारखंड के हजारीबाग व कोडरमा जिला क्षेत्र के लोग आवाजाही के लिए निर्भर रहते हैं, लेकिन इस ट्रेन का ठहराव हटा लेने से एक गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। इस संबंध में जम्मूतवी-कोलकाता ट्रेन ठहराव समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्तरी लोधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.