गया, जून 9 -- गुरपा को प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। इसके लिए यहां के लोग वर्षों से चिरलंबित इस मांग को लेकर अब आंदोलन का मन बना रहे हैं। उनका यह आंदोलन मांग पूरा नहीं होने तक जारी रहेगा। गुरपा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति की मनोज यादव, सत्येंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया सारिका देवी, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद यादव, डबलू यादव, रंजीत साव, कमलेश करण, राजेश मांझी आदि ने बताया कि प्रखंड का दर्जा मिल जाने के बाद गुरपा क्षेत्र में चहुमुखी व समुचित विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गुरपा को प्रखंड बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। अब इसके लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...