भागलपुर, अक्टूबर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अलीगंज अंबाबाग के रहने वाले मनीष कुमार साह का मोबाइल रेलवे स्टेशन पर गुम हो गया था। उनके गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर बदमाशों ने उनके दो बैंक खातों से 2.10 लाख और 1.68 लाख यानी 3.78 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना को लेकर उन्होंने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका मोबाइल किऊल जंक्शन पर गुम हो गया था। उनके उस मोबाइल से दो बैंक खाते लिंक थे। उन्हीं खातों से अपराधियों ने अवैध तरीके से पैसे की निकासी कर ली। घटना को लेकर उन्होंने पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद साइबर थाना में लिखित शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.