सासाराम, सितम्बर 6 -- दिनारा। थाना क्षेत्र से एक साथ गुम हुई पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने गाजियाबाद से सकुशल बरामद की है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि लड़कियों के पिता के आवेदन पर एक सितंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थाने में दिये गए आवेदन में कहा गया था कि सभी पांचों लड़कियां दिन के एक बजे अपने घर से दिनारा बाजार के लिए निकली थी। फिर वहां से गायब हो गई। जब लड़कियां देर शाम घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन, लड़कियों का पता नहीं चला। तब परिजनों ने थाने में आवेदन दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लड़कियों को गाजियाबाद से बरामद किया गया है। न्यायालय में बयान कराकर लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...