बिजनौर, जनवरी 24 -- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को आत्मसात करते हुए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुछ समय पूर्व से चार पिल्लों को जन्म देने वाली एक देशी कुतिया 'नोरा' की सड़क से बचाकर घर में देखरेख कर रहे थे। टीकाकरण के बाद नोरा डरकर खेतों की ओर भागी गई। जिसकी तलाश में जुटे डॉ. नितिन ने सोशल मीडिया के जरिये सही सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। डा. नितिन कुमार संघमित्र मेडिकल कालेज अस्पताल में मनोचिकित्सक हैं। उनकी ओर से इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी की गई है। उन्होंने तीन दिन से गुम हुई कुतिया नोरा को तलाश कराने की अपील की है। कुतिया नोरा का पता बताने वाले को पांच हजार रुपये इनाम का एलान किया है। जानकारी के अनुसार पांच महीने पहले कुतिया सड़क पर मिली थी, जिसके बाद उसे घर ले आए। तब से वह परिवार की सदस्य बन गई। डेढ़ महीने...