नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने झारखंड से लाई गई 17 वर्षीय नाबालिग को दिल्ली के रानी बाग इलाके से बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई एक स्वयंसेवी संस्था की पहल पर की है। किशोरी के बारे में झारखंड पुलिस को सूचना दे दी गई है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि एक स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारी ने झारखंड के गुमला से दिल्ली के रानीबाग इलाके में लाई गई किशोरी के बारे में जानकारी जुटाकर टीम से संपर्क किया। पुलिस टीम ने नाबालिग को रानीबाग इलाके से बरामद कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने झारखंड के गुमला जिले के रायडीह में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इस बीच स्वयंसेवी संस्था ने किशोरी के बारे में जानकारी जुटाकर क्राइमब्रांच से संपर्क किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर...