गुमला, मार्च 9 -- गुमला, संवाददाता। गुमला सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने लोक अदालत का ऑनलाइन उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विधिक जागरूकता का संदेश देते हुए सशक्त रहने की प्रेरणा दी। वहीं लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में में आयोजित की गई। 10 विशेष बेंचों के माध्यम से कुल 28,031 वादों का निपटारा किया गया। साथ ही 12.42 करोड़ का राजस्व संग्रहित किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत विवाद निपटाने का सबसे त्वरित और किफायती माध्यम है। जहां दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त होते हैं और इनके निर्णय के खिलाफ अपील नहीं की ...