गुमला, जून 19 -- गुमला, संवाददाता । जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वायुमंडल में बने निम्न दबाव के कारण सोमवार और मंगलवार को जिले भर में तेज और भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों में कुल 160.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ आवागमन और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बुधवार को जिले में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखा गया। जिससे छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को कुछ राहत मिली। भारी बारिश का असर जिले की भौगोलिक संरचना और परिवहन व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। कोयल,शंख, लफरी और लावा सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जिससे निचले इलाकों में खतरे की आशंका बढ़ गई है। चैनपुर प्रखंड में बरवे हाई स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.