गुमला, मार्च 8 -- गुमला संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तहत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में कक्षा षष्ठ से 8वीं के छात्रों के लिए जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीईओ कविता खलखो, डीएसई नूर आलम खां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रखंड में क्विज आयोजित कर 10-10 विजेताओं को आमंत्रित किया गया था। क्विज में विशुनपुर प्रखंड ने प्रथम स्थान,बसिया प्रखंड ने द्वितीय और गुमला प्रखंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रोज मिंज एवं संयोजक दिलदार सिंह ने किया। क्विज प्रतियोगिता के अलावा शिक्षकों और छात्रों के लिए व्यक्तिगत प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीपीओ अभिजीत...