गुमला, जून 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी 19 वर्षीय पवन महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार पवन महतो वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। रविवार सुबह वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिज...