गुमला, नवम्बर 11 -- गुमला। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आयोजित मॉक टेस्ट में 90प्रतिशत विद्यार्थियों ने भाग लिया। 10 से 12 नवंबर तक चल रहे इस मॉक टेस्ट में कक्षा 10 के 11,916 में से 10,531 और कक्षा 12 के 5,478 में से 4,913 विद्यार्थी शामिल हुए। टेस्ट के बाद स्कूल स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। 20 नवंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में विद्यार्थियों के प्रदर्शन और सुधार योजनाओं पर चर्चा होगी। डीसी प्रेरणा दीक्षित ने शिक्षा विभाग को समर्पण के साथ बेहतर आउटपुट पर काम करने और नियमित रेमेडियल कक्षाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.