गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, संवाददाता । झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर गुमला जिले में तैयारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के तहत स्पेशल मॉक टेस्ट-2 का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश में जिला शिक्षा विभाग द्वारा यह मॉक टेस्ट 8 से 10 जनवरी तक जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में दो पालियों में संचालित किया जा रहा है।यह मॉक टेस्ट 3 फरवरी से प्रारंभ होने वाली जैक बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्रीबोर्ड के रूप में आयोजित किया जा रहा है। प्रश्न पत्रों का निर्माण जिला कोर टीम के शिक्षकों द्वारा किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके। बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने वाले मैट्रिक-इंटर के सभी विद्यार्थिय...