गुमला, मार्च 5 -- गुमला प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना का लाभ गुमला के मरीजों को अब तक नहीं मिल पाया है। योजना के तहत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जानी थी,लेकिन जिले में मात्र एक जन औषधि केंद्र होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। गुमला जिले में सदर अस्पताल परिसर में ही एकमात्र जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है,जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं है। योजना के तहत बाजार दर से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं मिलती हैं,लेकिन सीमित केंद्र होने के कारण मरीजों को महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुछ कागजी औपचारिकताओं के कारण विलंब हो रहा है। जिसे एक सप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.