गुमला, अक्टूबर 10 -- गुमला। जिला प्रशासन गुमला और शिक्षा विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय कोलकाता और झारखंड विज्ञान,प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक से 30 नवम्बर तक मानव कल्याण के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विषय पर एक माह की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी जिले के नौ प्रखंडों के चयनित विद्यालयों में आयोजित होगी। एक नवंबर को समाहरणालय परिसर से डीसी प्रेरणा दीक्षित उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की व्यावहारिक समझ विकसित करना है। डीईओ कविता खलखो ने कहा कि यह प्रदर्शनी बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान और मानव कल्याण के बीच संबंध समझने का अवसर देगी। सभी विद्यालयों में विशेष परिचर्चा और सत्र आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.