गुमला, फरवरी 3 -- गुमला संवाददाता। जिले में वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत मंगलवार शांतिपूर्ण माहौल में हुई। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन की पुख्ता व्यवस्था की है। जिससे परीक्षार्थियों को बिना किसी दबाव के परीक्षा देने का अवसर मिला। पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में मैट्रिक और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। मैट्रिक में 719 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 712 उपस्थित रहे,जबकि सात अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट कला संकाय में 830 में से 821 परीक्षार्थी शामिल हुए और नौ अनुपस्थित रहे। वाणिज्य संकाय के सभी 46 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए,जबकि विज्ञान संकाय में 94 में से 93 उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित पाया गया।...