गुमला, फरवरी 4 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार की रात आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में 40 वर्षीय पुरुष और दूसरे मामले में 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पहली घटना मुरकुंडा पंचायत के कोलांबी गांव की है। नवीन खड़िया (40) नामक ग्रामीण ने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से नवीन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया वीणा कुमारी ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी बिरसमुनी इंदवार ने बताया कि नवीन परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्...