नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- झारखंड के गुमला जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-23 रांची-गुमला मार्ग पर नवाटोली नहर के पास पिकअप वैन ने दो छात्रों को टक्कर मार दी। इस हादसे में नाबालिग छात्र फरहान मिर्दाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुरसिल मिडाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गुमला के हटू स्थित मदरसा में पढ़ते थे। शनिवार सुबह वे दोनों मदरसे से भागकर अपने गांव सुपा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे नवाटोली नहर के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि हादसे में फरहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मुरसिल को रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.