गुमला, जुलाई 4 -- गुमला, प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर उपद्रव फैलाने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद झामुमो ने गुमला में टावर चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक भूषण तिर्की ने किया। विधायक ने कहा कि यह उपद्रव भाजपा की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जो झारखंड को मणिपुर जैसी स्थिति में ढकेलने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेताओं से जुड़े हुए हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य मो. कलीम अख्तर, नगर अध्यक्ष मो.लड्डन, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...